
ग्वालियर, ग्वालियर जिले के करहिया थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी संजू यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने शासकीय भूमि पर चल रही अवैध भट्टी को पकड़ कर करीब 600 लीटर गुड़ लाहन को नष्ट किया है।
थाना करहिया पुलिस टीम थाना प्रभारी के निर्देशन में इलाका भ्रमण पर रवाना हुई थी। भ्रमण के दौरान टीम लाल डांडा पहुंची, जहां शासकीय भूमि पर नाले के किनारे एक लोहे की भट्टी लगी मिली, जिसमें गुड़ लाहन को गर्म किया जा रहा था।
मौके पर पांच नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम रखे मिले। चेक करने पर सभी ड्रमों में गुड़ लाहन भरा पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही करीब 600 लीटर गुड़ लाहन को जमीन पर फैलाकर नष्ट किया। भट्टी में रखा लाहन भी नष्ट कर दिया गया।
