
इंदौर. रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन हैक कर खाते से 56 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है. चंपाबाग निवासी अशफाक खान उम्र 40 साल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
10 सितंबर को दोपहर 2.10 बजे से रात 8.10 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने फरियादी के मोबाइल फोन को उसकी अनुमति के बिना हैक कर लिया. इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए अलग अलग तरीके से 56 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए. मामले में पुलिस मोबाइल और यूपीआई ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.
Next Post
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ कई अहम द्विपक्षीय बैठकें की हैं
Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली, भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महाबैठक के दौरान दुनियाभर से आए शीर्ष […]

You May Like
-
11 months ago
जुलूस में युवक का कत्ल करने वाला गिरफ्तार
-
6 months ago
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी