
तेंदूखेड़ा/थाना तेंदूखेड़ा से 3 किलोमीटर दूर चौराई वार्ड क्र. 15 के आगे पुल के पास मोटर साईकिल सवार युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारकर भाग गया. युवक क़ो एक निजी वाहन मालिक अपने वाहन से स्वस्थ केंद्र लाये.जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल होने पर केंद्र मे इलाज चल रहा है.जानकारी लेने पर घायल राजू पिता संतोष गौड़ निवासी हाथीडोल बताया ने की मोटर साईकिल से और मनका निवासी हरी गिरी महाराज शादी में शामिल होने ढाना गए थे. मेरे साथ मेरी 5 वर्ष की बच्ची भी थी. हम लोग शादी के बाद वापिस आ रहे थे. तभी अचानक चौरई के पास एक स्कॉर्पियो वाहन के चलाक ने जो तारादेही की तरफ से आ रहा था. सामने से टक्कर मारदी. जिससे 5 वर्ष की बच्ची उछल कर दूर जा गिरी और में पीठ के बल गिरा.जिससे मेरी पीठ की पूरी चमड़ी छिल गयी और चोटे आई. वहीं हरी गिरी महाराज क़ो गभीर चोटे आने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. अस्पताल की तहरीर पर पुलिस ने मर्ग क़ायम किया. साथ ही दुर्घटना में घायल युवक के मामले में दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
