सीहोर। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ इछावर व शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. इछावर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 850 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपए बताई गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से अवैध गांजे के संबंध में सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने दिवडिय़ा तिराहे पर दबिश दी. जहां से राधेश्याम वर्मा निवासी ग्राम दिवडिय़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 850 ग्राम गांजा बरामद किया. कार्रवाई में उपनिरीक्षक नंदराम अहिरवार सहित पुलिस टीम के सदस्यों की भूमिका रही. इसी तरह एक अन्य मामले में शाहगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नांदिया माता मंदिर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 519 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत पांच हजार रुपए बताई गई है. पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में नांदिया माता मंदिर के पास डब्बू उर्फ विनोद सैनी को पकड़ा. उसके कब्जे से 519 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.
