कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने पर तीन थानों में प्रकरण

इंदौर:शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फार्म हाउस, ठेकेदार और दुकान संचालकों द्वारा कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले सामने आए हैं. पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं.राजेन्द्र नगर पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक राजेश पिता हिन्दराज नाकपाल उम्र 63 वर्ष, निवासी नरिमंत सिटी थाना एरोड्रम के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार आवासा के पीछे स्थित फार्म हाउस में काम करने वाले लोगों की सूचना तय प्रारूप में थाने पर नहीं दी गई थी.

कनाड़िया थाना क्षेत्र में ठेकेदार शिवम कुमार पिता श्यामलाल महतो उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी ओस्कर फोर्ट कॉलोनी, मयंक ब्लू वाटर पार्क के सामने के खिलाफ मामला दर्ज किया. जांच में सामने आया कि कर्मचारियों का न तो पुलिस सत्यापन कराया गया और न ही पुलिस को कोई जानकारी दी गई. एमजी रोड पुलिस ने किंग कलेक्शन, सिख मोहल्ला स्थित दुकान संचालक ओमप्रकाश पिता जयरामदास बलेचा उम्र 39 वर्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, आरोप है कि दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी थाने में दर्ज नहीं कराई. तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

सिंधी समाज के इतिहास का गौरवशाली क्षण, सिंधी मानी फेस्टिवल सामाजिक चेतना कार्यक्रम

Thu Jan 29 , 2026
जबलपुर: सिंधी समाज की सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक स्मृतियों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और स्मरणीय पहल के रूप में गत दिवस जबलपुर में सिंधी मानी मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विधायक अशोक रोहाणी के विशेष आग्रह पर आयोजित किया गया, […]

You May Like