मुंबई में सामने आया एचएमपीवी का पहला मामला

मुंबई 08 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के मुम्बई में पवई के हीरानंदानी अस्पताल में मानव मेटान्यूमो-वायरस (एचएमपीवी) का पहला मामला सामने आया, जहां छह महीने का बच्चा इस वायरस से संक्रमित पाया गया।

छह महीने के बच्चे की खांसी की जांच से पुष्टि हुई है कि शिशु एचएमपीवी से संक्रमित था। बच्चे को एक जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उसका ऑक्सीजन स्तर 84 प्रतिशत तक गिर गया था।

डॉक्टरों ने वायरस की पुष्टि के लिए एक नया रैपिड पीसीआर टेस्ट किया, जो पॉजिटिव आया।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चूंकि इस वायरस का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, इसलिए बच्चे का आईसीयू में ब्रोंकोडायलेटर्स के साथ लक्षणात्मक उपचार किया गया है।

Next Post

राज्य का विकास हर नागरिक की जिम्मेदारी : साय

Wed Jan 8 , 2025
रायपुर, 08 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास’ मूलमंत्र के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के विकास तथा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें एवं विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें। […]

You May Like