यातायात पुलिस ग्वालियर ने डायवर्सन प्लान किया जारी

यातायात पुलिस ग्वालियर ने नाका चन्द्रबदनी से विवेकानन्द चौराहा तक सड़क निर्माण के कारण यातायात डायवर्सन प्लान जारी किया है
1- विक्की फैक्ट्री से झासीरोड बस स्टेण्ड की तरफ जाने वाले सवारी वाहन व स्कूली बसे व भारी वाहन ट्रक टेक्टर, विक्की फैक्ट्री से नाका चन्द्रबदनी की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। उक्त वाहन कैंसर पहाडिया अथवा नाका चन्द्रबदनी चौराहा होकर आ सकेगी।
2- झांसीरोड बस स्टेण्ड से चलने वाली बसे एवं विक्की फैक्ट्री चौराहा की तरफ जाने वाले जो झांसी दतिया, शिवपुरी, जा रही है वह विक्की फैक्ट्री होते हुए जा सकेगी व वापस उसी रास्ते से बस स्टेण्ड तक आ सकेगी।
3- रोडवेज बस स्टेण्ड से शिवपुरी गुना व दतिया झांसी की तरफ जाने वाली बसे हेल्थ सेन्टर से वाये तरफ मुडकर व्ही.सी बगला से अल्कापुरी, कलेक्ट्रेट मार्ग से होते हुई अलाहपुर तिराह से वाईपास पर पहुंच कर सिकरौदा चौराहा से होकर दतिया, झांसी व गुना शिवपुरी की ओर जा सकेगी। व वापस भी इसी मार्ग से आयेगी।
4- सडक निर्माण के दौरान यदि सम्पूर्ण मार्ग बंद करने की आवश्यकता होती है तो इसकी सूचना पहले जारी कर वैकल्पिक मार्ग का प्लान जारी किया जावेगा, जिससें आने जाने वाले को समस्या का सामना न करना पडे।
5- झांसीरोड़ स्थित प्रायवेट बस स्टेण्ड से दिल्ली, आगरा, धौलपुर की तरफ जाने वाली बसे नाका चन्द्रबदनी से नीडम पुल होकर कलेक्ट्रेट से राजामाता चौराहा होते हुए आ जा सकेगी । विवेकानन्द चौराहा की तरफ कोई भी बडे वाहन बस, ट्रक नही आ जा सकेगे।
6- नाका चन्द्रबदनी चौराहा से विवेकानन्द चौराहा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
7- विवेकानन्द चौराहा से आने वाले वाहन नाका चन्द्रबदनी चौराहा की तरफ आ सकेगे।
8- यह डायवर्सन आज से 9 जुलाई तक प्रभाव में रहेगा।

Next Post

भू माफिया का विरोध करना भारी पड़ा, वृद्ध की हत्या

Sun Jul 5 , 2026
ग्वालियर: वृद्ध की जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया का विरोध करना पूरे परिवार को भारी पड़ा। 3 युवकों द्वारा वृद्ध के घर में घुसकर परिवार के महिला बच्चों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी गई जिसके बाद आज उनके 10 दिन जीवन और मृत्यु के संघर्ष […]

You May Like

Play sound