छतरपुर। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान छनना सागर मत्स्य उद्योग एवं सिंघाड़ी उद्योग सरकारी समिति के मछुआरे बड़ी संख्या में पहुंचे। मछुआरों ने बताया कि समिति के सदस्यों को गुमराह कर समिति को भंग कर दिया गया है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।
मछुआरों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में मांग की कि समिति को पुनः जीवित (रीवाइव) किया जाए, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलता रहे। मछुआरों ने यह भी कहा कि समिति के भंग होने से कामकाज ठप हो गया है और कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
