बनखेड़ी की रोहिणी कुल्लू ने किया जिले का नाम रोशन, लगातार दूसरी बार नेशनल में चयन

बनखेड़ी। इंदौर में सम्पन्न 69वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल बनखेड़ी की होनहार बालिका खिलाड़ी रोहिणी कुल्लू पिता जुगल कुल्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में प्रथम स्थान हासिल किया है। अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और लगातार बेहतर होती प्रदर्शन क्षमता के दम पर रोहिणी लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

रोहिणी का प्री-नेशनल कैंप 24 से 30 नवंबर तक इंदौर में आयोजित हुआ, जिसके बाद वह 1 से 4 दिसंबर तक नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इस उपलब्धि के पीछे सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य फादर स्टेन जेरी एंटो का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को खेल के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया और हर स्तर पर सहयोग दिया। वहीं खिलाड़ी को नेशनल के लिए तैयार करने में कोच चंचल विश्वकर्मा और प्रभात पटेल की वर्षों की मेहनत रंग लाई।

रोहिणी को उनके कोच चंचल विश्वकर्मा के साथ नेशनल प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। एथलेटिक्स जैसे कठिन और धैर्यपूर्ण खेल में सेंट मेरीज स्कूल की बालिकाएं हर वर्ष नेशनल स्तर तक पहुंचकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाती हैं।
बनखेड़ी ब्लॉक के लिए यह बड़ा गर्व का क्षण है।

सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र, अभिभावक तथा बनखेड़ी नगरवासी रोहिणी कुल्लू को नेशनल प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

 

Next Post

दो साल से दे रहे कोचिंग फिर भी नहीं मिला मानदेय, ज्ञापन सौंपा

Wed Dec 3 , 2025
विदिशा। जिले के विभिन्न छात्रावास में शिक्षक के रूप में कोचिंग पढ़ने वाले अध्यापकों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने दो सालों से शिक्षकों को उनका मानदेय है ना मिलने की शिकायत की आने की कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित होने वाले छात्रावासों में लगभग […]

You May Like