मुर्मु ने देशवासियों को होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 13 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने गुरूवार को होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, “ होली के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रह रहे भारत के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।”

उन्होंने कहा, “ रंगों का यह त्योहार अपने साथ खुशियां और उत्साह लेकर आता है। यह त्योहार हमारे जीवन में सौहार्द और बंधुत्व की भावना को मजबूत करता है। होली के अनेक रंग विविधता में एकता की भावना को दर्शाते हैं। होली का यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का भी प्रतीक है। यह त्योहार सिखाता है कि हमें सबके प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। मेरी कामना है कि यह पर्व आप सब के जीवन में समृद्धि और आनंद का संचार करता रहे। ”

Next Post

तोमर ने दी होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Thu Mar 13 , 2025
भोपाल, 13 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने होली के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री तोमर ने अपने संदेश में कहा कि भाईचारे, प्रेम और साैहार्द का यह रंगारंग पर्व प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण […]

You May Like