श्रमिकों के शोषण को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण के विरोध में शिव सेना एवं श्रमिकों ने कलेक्टर के नाम अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। मंगलवार को शिव सेना जिला सचिव गजानंद गुप्ता के नेतृत्व में आधारताल स्थित फर्नीचर एवं फर्नीचर फैक्ट्री के श्रमिकों ने शिव सेना के तत्वाधान में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ज्ञापन में शिव सेना जिला सचिव गजानंद गुप्ता ने बताया कि अधारताल स्थिति फर्नीचर एंड फर्नीचर में लगभग 350- 400 पुरूष श्रमिक एवं 100- 150 महिला श्रमिक विगत 10 से 15 वर्षो से निरंतर कार्यरत् हैं एवं 10 से अधिक श्रमिक होने के बावजूद किसी भी श्रमिक का बीमा नहीं कराया गया है और न ही साप्ताहिक अवकाश दिया जाता है। यहां तक की बीमारी /चोट होने पर कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है एवं 100 से 150 महिला श्रमिक होने के बावजूद मातृत्व का लाभ एवं बच्चों के लिये क्रेच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस दौरान शिवसेना ने मांग की है कि फैक्ट्री मालिक पर तत्काल कार्यवाही करते हुये श्रमिकों को न्याय दिलाया जाये एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो शिव सेना श्रमिकों के हितों के लिये उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगी जिसकी सारी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

Next Post

स्वच्छता का फीडबैक: जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की160 छात्राओं ने की भागीदारी

Tue May 19 , 2026
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को गति देने और शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने के उद्देश्य से जबलपुर नगर निगम द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन शहर में लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश […]

You May Like