मॉडल और चित्रों से सिखाए जा रहे यातायात नियम

छतरपुर। ट्रैफिक पार्क में यातायात जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों का आवागमन लगातार जारी है। अब तक 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को यहां यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा चुका है।

इस पहल के तहत बच्चों को मॉडल, बोर्ड, बैनर और आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। पार्क में यातायात संकेतक, सिग्नल लाइट, रोड क्रॉसिंग, ‘डू नॉट क्रॉस’, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ, रोड सेफ्टी और स्पीड लिमिट जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल तरीके से समझाया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को यह भी बताया जा रहा है कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना क्यों जरूरी है और इससे दुर्घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है।

इस अभियान का उद्देश्य कम उम्र से ही बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज में भी सुरक्षा का संदेश फैलाएं।

Next Post

वॉशरूम में स्पाई कैमरा लगाकर वीडियो बनाता था सफाईकर्मी

Mon Apr 6 , 2026
इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक ऑफिस के कॉमन वॉशरूम में स्पाई कैमरा लगाकर वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह करतूत वहां का सफाई कर्मचारी ही कर रहा था. पुलिस ने मामले में आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like