
भोपाल। कोकता स्थित एक निजी कॉलेज के छात्रों ने गुरूवार को परिसर के बाहर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया. आरोप है कि छात्रों ने युवक के पेट पर चाकू से भी वार किया, जिससे युवक गंभीररूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची बिलखिरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
सामने आई जानकारी के अनुसार कालेज के छात्रों ने जिस युवक पर हमला किया वह कालेज की ही एक छात्रा से अक्सर मिलने के लिए आता था. घायल युवक को लेकर यह बात सामने आई है कि वह अपने परिचय की छात्रा को जबरदस्ती साथ लेकर जाने के लिए बोल रहा था. छात्रा के लगातार साथ में नहीं चलने की बात पर घायल युवक उस पर एसिड़ फेंकने की भी बात बोल रहा था. युवक के अलग बर्ताव को लेकर कालेज के छात्रों ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले के चलते घटना स्थल पर घायल युवक देर तक पड़ा रहा. घायल के होश में आने पर पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की अहिरवार और निवासी मंडीदीप का बताया है. युवक पर कितने छात्रों ने मिलकर हमला किया फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपी छात्रों की पहचान करने में जुटी है.
