आदित्यपुरम के बालगृह से 2 नाबालिग फरार

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना इलाके के आदित्यपुरम बालगृह से 2 नाबालिग कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गये। घटना के बाद बालगृह प्रबंधन और पुलिस की टीमें नाबालिग की तलाश में जुटी है। दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 12 वर्षीय और 15 वर्षीय बालक रात में बालगृह से निकल गये। सुबह जब उनकी अनुपस्थिति का पता चला तो बालगृह कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर महाराजपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जिम्मेदारी एसआई राजीव सोलंकी को सौंपी गई है। उनकी निगरानी में दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। एक टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है, जबकि दूसरी टीम बालगृह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक, फरार नाबालिगों में एक भिंड जिले और दूसरा डबरा क्षेत्र का निवासी है। दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है और उनसे संपर्क में रहने को कहा गया है। पुलिस उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Next Post

टेंकर ने रौंदा, स्कूटी सवार की मौत

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टेंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। टेंकर युवक को काफी दूर तक घसीट हुआ ले गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अखिलेश उर्फ रिंकू चौरसिया 36 वर्षीय बीती रात स्कूटी से कहीं जा रहा […]

You May Like