जल गंगा संवर्धन अभियान की निगरानी के लिए 6 दल तैनात

रीवा:संभाग के सभी जिलों में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत सभी जिलों में नदियों के उद्गम स्थल की साफ-सफाई, जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण संरचनाओं में सुधार तथा नई जल संरचनाओं के निर्माण का कार्य किया जा रहा है. कमिश्नर बीएस जामोद ने जल संरक्षण कार्यों की निगरानी के लिए संभागीय अधिकारियों के 6 दल तैनात किए हैं.

सभी दल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलों का भ्रमण करके जल संरक्षण कार्यों की निगरानी करेंगे. जिलों में जल संरक्षण के प्रयासों को गति देंगे. कमिश्नर ने अधिकारियों को हर सप्ताह निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. कमिश्नर ने कहा है कि दल के अधिकारी जल संरक्षण के कार्यों के साथ-साथ शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रतिवेदन दें.

Next Post

मुरैना में फायरिंग में तीन घायल

Wed May 21 , 2025
मुरैना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीचंद कुशवाहा का पूरा गांव के पास जमीन के सीमांकन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने मारपीट के साथ हवाई फायरिंग भी कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा […]

You May Like