शहर में निकलेगी भगवान श्री परशुराम की पालकी, तैयारी बैठक हुई

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया भगवान श्री परशुराम जी के प्रकट उत्सव को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन भगवान श्री परशुराम की पालकी 20 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे श्री राम मंदिर फालका बाजार से प्रारंभ की जाएगी जो मुख्य मार्ग से होती हुई श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान श्री परशुराम की महाआरती की जाएगी। भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा समिति के अध्यक्ष तीरथ मिश्रा ने सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती शशि गोस्वामी, माया भारद्वाज, आशा त्रिपाठी, शशि शर्मा, अनीता योगेंद्र दीक्षित, विपन बौहरे,अशोक कुमार शर्मा ,कृष्ण बिहारी दुबे अरविंद शर्मा को दायित्व सौंपे हैं।

इस अवसर पर डॉ. बीएल शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, राम कौशल शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, अशोक शर्मा, एच. बी.शर्मा, विपिन भोले मंजू मिश्रा, अनीता दीक्षित, अल्का मिश्रा, शशि व्यास, संगीता शर्मा, शशि गोस्वामी, कृष्णा गौड़, माया भारद्वाज, रेनू शर्मा, संतोष शर्मा, लक्ष्मी पाराशर, रेखा शर्मा उपस्थित थे

भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा समिति की बैठक 5 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर चक्रधर सभागार , लश्कर पर आयोजित की गई है जिसमें भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा समिति का विस्तार किया जाएगा एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने सभी से भाग लेने की अपील की है।

Next Post

MPL 2026 मेगा ऑक्शन: आशुतोष शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदा

Tue Mar 31 , 2026
इंदौर ।इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) 2026 के पहले मेगा ऑक्शन में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। इस बार लीग का विस्तार करते हुए टीमों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अधिक […]

You May Like