MPL 2026 मेगा ऑक्शन: आशुतोष शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदा

इंदौर ।इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) 2026 के पहले मेगा ऑक्शन में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। इस बार लीग का विस्तार करते हुए टीमों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है। आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं ।

ऑक्शन में सभी 10 टीमें ₹50 लाख के पर्स के साथ उतरीं और कुल 244 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। तेज गेंदबाज आवेश खान, आशुतोष शर्मा, अनिकेत वर्मा और शिवांग कुमार जैसे खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइज़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

सबसे ज्यादा चर्चा आशुतोष शर्मा की

इस मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा आशुतोष शर्मा की रही, जिन्हें मालवा स्टेलियंस ने ₹15 लाख में खरीदकर सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। उनके लिए कई टीमों के बीच जबरदस्त बोली युद्ध देखने को मिला।

टॉप खरीदे गए खिलाड़ी और उनकी कीमत

आशुतोष शर्मा – 15 लाख मालवा स्टेलियंस

अक्षत रघुवंशी – 13.80 लाख रीवा जगुआर

अनिकेत वर्मा – 13.20 लाख

शिवांग कुमार – 13 लाख बुंदेलखंड बुल्स

मंगेश यादव – 12 लाख ग्वालियर चीताज

माधव तिवारी – 10.60 लाख उज्जैन फाल्कन)

कुमार कार्तिकेय सिंह – 10.20 लाख रॉयल निमाड़ ईगल्स

सारांश जैन – 9.60 लाख निमाड़ ईगल

आवेश खान – 8.20 लाख चंबल घड़ियाल

कुलदीप सेन – 7 लाख बुंदेलखंड बुल्स

शिवम शुक्ला – 6.60 लाख पिंक पैंथर

इस बार MPL में टीमों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जो राज्य क्रिकेट के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने इसे प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर बताया।

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग एमपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन को लेकर एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने इसे प्रदेश क्रिकेट के लिए एक अहम मील का पत्थर बताया।

उन्होंने कहा कि एमपीएल का विस्तार कर 10 टीमों तक ले जाना मध्य प्रदेश के क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे राज्य के अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

सिंधिया ने आगे कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को पहचान मिलेगी, बल्कि चयन की प्रक्रिया भी अधिक प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी बनेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एमपीएल आने वाले वर्षों में राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जून में होंगे मुकाबले

नीलामी के बाद अब सभी टीमों की तस्वीर साफ हो रही है। जून में इंदौर में होने वाले मुकाबलों को लेकर उत्साह बढ़ गया है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब मैदान पर होने वाले असली मुकाबलों पर टिकी हैं।

एमपीएल 2026 का यह मेगा ऑक्शन न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित हुआ, बल्कि मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई दिशा देने वाला कदम भी माना जा रहा है।

Next Post

भूखी माता स्थित शिप्रा किनारे नग्न हालत में मिली युवक की लाश

Tue Mar 31 , 2026
उज्जैन। भूखी माता मंदिर के पास मंगलवार दोपहर शिप्रा नदी किनारे पुलिया के नीचे से एक युवक का नग्न हालत में शव बरामद किया गया। युवक की गला घोट कर हत्या की गई थी। जिसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव दफना दिया। महाकाल […]

You May Like