जीआरपी ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान 

जबलपुर। शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसमें छात्र छात्राओं के साथ साथ नौकरी पेशा वर्ग के लोग भी इस धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। इस तरह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जीआरपी जबलपुर ने मुख्य रेलवे स्टेशन पर साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में यात्री, महिलाओं ने भाग लिया। इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को साइबर से संबंधित धोखाधड़ी एवं ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी को नहीं देने का परामर्श देकर सोशल मीडिया पर साइबर के माध्यम से होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हुए डिजिटल अरेस्ट के विषय में उदाहरण सहित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड रखने और उसे समय समय पर बदलने हेतु भी लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार, सागर उपाध्याय, पिंटू पाल एवं स्टाफ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

चलती ट्रेन पकडऩे में फिसला पैर,युवक के हुए दो टुकड़े

Sat Apr 11 , 2026
रतलाम। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:35 बजे एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। चलती ट्रेन में चढऩे के प्रयास के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में […]

You May Like