दतिया के मुख्य बाजार में सुबह 11 बजे बाद लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक, रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद

दतिया: शहर के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और यातायात पुलिस एक्शन मोड में है। बाजार में सामान चढ़ाने और उतारने के समय को लेकर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच अहम बैठक हुई।बैठक में गहन मंथन के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब शहर के मुख्य बाजार में सुबह 11 बजे के बाद से लेकर रात 8 बजे तक सामान की लोडिंग और अनलोडिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पहले सुबह 9 बजे तक का था प्रस्ताव बैठक के दौरान यातायात प्रभारी आरआई हिमांशु तिवारी ने ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था कि सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक लगाई जाए।

हालांकि, इस प्रस्ताव पर व्यापारियों ने व्यावहारिक समस्याएं जताईं। व्यापारियों की मांग थी कि उन्हें सुबह 11 बजे तक छूट दी जाए, क्योंकि बाजार में वास्तविक भीड़ दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही होती है। लंबी चर्चा के बाद यातायात पुलिस और प्रशासन व्यापारियों को सुबह 11 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति देने पर सहमत हो गए।रात 8 बजे तक भारी वाहनों को नो एंट्री रहेगी। अब व्यापारी सुबह 11 बजे तक माल लोड व अनलोड कर सकेंगे। इसके बाद रात 8 बजे तक भारी व मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

Next Post

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है

Tue Sep 8 , 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए औपचारिक एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की शुरुआती जांच और एफआईआर के मुताबिक, यह बहुमंजिला इमारत काफी पुरानी थी और इसके मालिकों—हरिराम बंसल और […]

You May Like