ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के हिंदू कैलेंडर का लोकार्पण आज प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अलका मिश्रा के मुख्य आतिथ्य तथा समिति के संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी की अध्यक्षता में हुआ ।मुख्य अतिथि श्रीमती अलका मिश्रा ने कहा कि हिंदू कैलेंडर में मुख्य त्योहार, एकादशी, संकष्टी, पूर्णिमा, अमावस्या, अधिक मास, पुरूषोत्तम मास, खरगास, चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण, श्राद्ध, होलाष्टक सभी सनातनी जानकारी युक्त है।
हिंदू कैलेंडर व्हाट्सएप पर निशुल्क दिया जाएगा। घर में लगाने के लिए हार्ड कॉपी प्रधान कार्यालय ऊंट पुल से देवेन्द्र कुमार पाठक से प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र दीक्षित ने किया। इस अवसर पर संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण मिलनोत्सव का मुख्य संयोजक अशोक शर्मा, संयोजक राकेश नारायण दीक्षित, महिला मुख्य संयोजिका श्रीमती शशि व्यास, महिला संयोजिका आशा त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है।
ब्राह्मण मिलनोत्सव में18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे सनातन धर्म मंदिर पर विवाह योग्य लड़के लड़कियों के 1056 बायोडाटा निशुल्क सभी को दिखाएं जाएंगे । जन्मपत्रिका का मिलान निशुल्क किया जाएगा। नवीन सदस्यता शपथ ग्रहण एवं एक फरवरी को होने वाले परिचय सम्मेलन की स्मारिका का आवरण अनावरण होगा।
