सतना :मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सतना जिले के जिगनहट क्षेत्र में 41.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नगर निगम सतना की जल प्रदाय परियोजना निर्माण का शुभारंभ किया।
यह परियोजना फिल्टर प्लांट, एनीकट निर्माण एवं व्यापक पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से सतना शहर के 13 वार्डों में स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। इस दौरान आधुनिक तकनीक आधारित फिल्टर प्लांट स्थापित किया जाएगा। एनीकट निर्माण से जल संरक्षण और संग्रहण क्षमता बढ़ेगी। प्रभारी मंत्री ने एनीकेट को सदानीरा वाटर वाडी के रूप में तैयार कर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने की।
