नगरीय पुलिस भोपाल का जलवा: 45 स्वर्ण सहित 85 पदक जीतकर विदिशा में बढ़ाया मान

भोपाल। 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता (मध्यजोन, भोपाल-2026) का आयोजन 11 से 13 जून 2026 तक जिला विदिशा में किया गया. नगरीय पुलिस भोपाल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अर्जित किए, जिनमें 45 स्वर्ण, 20 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल हैं. इस उपलब्धि से नगरीय पुलिस भोपाल का गौरव बढ़ा है.

प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 किलोमीटर दौड़, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया.

महिला वर्ग में आरक्षक 768 निकिता तिवारी (पुलिस आयुक्त कार्यालय) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य, महिला आरक्षक दीक्षा शर्मा ने 5 गोल्ड, 1 सिल्वर पदक प्राप्त किए एवं इसके अतिरिक्त दीप्ति पटेल, मालती, सुंदर दांगी, रंजना सिसोदिया, सोनम बंसल तथा महिला प्रधान आरक्षक पार्वती यादव ने कई खेलो में स्वर्ण पदक अर्जित कर बेहतरीन प्रदर्शन किया.

पुरुष वर्ग में प्रधान आरक्षक भीमसेन सिंह, प्रधान आरक्षक विजय द्विवेदी, आरक्षक छोटू शाक्य, पवन, अरविंद, गणेश, कृपाल, कुलदीप, श्याम एवं विकास मांझी, गौरव सहित अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक अर्जित किये और नगरीय पुलिस भोपाल को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त संजय सिंह, अति. पुलिस आयुक्त(अपराध/मुख्यालय) मोनिका शुक्ला, अति.पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, अति.पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, मंजुलता खत्री, सहा.पुलिस आयुक्त नीता चौबे, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर, सूबेदार ऋतुराज वारिवा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात रेंज), भोपाल राजेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे.

प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र के 10 जिलों के लगभग 266 पुलिस खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

Next Post

20 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, पांच दिन चलेगी कार्यवाही

Tue Jun 16 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा। यह सत्र 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आयोजन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। पांच दिवसीय इस सत्र के दौरान विधानसभा में विभिन्न शासकीय कार्यों का संपादन […]

You May Like