सतना: नागरिकों को शासकीय सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्र में ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर के सभी जोन कार्यालयों के साथ सामुदायिक भवन लोटन अखाड़ा (विश्वासराव सब्जी मंडी के पास) में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। नागरिक अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 4 अक्टूबर को अपने नजदीकी जोन कार्यालय अथवा सामुदायिक भवन लोटन अखाड़ा में आयोजित शिविर में पहुंचकर ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत उपलब्ध शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लें।
