दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर झूठा प्रचार कर रहे हैं आप के नेता: सचदेवा

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा झूठ बोलने पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आप के नेता अपनी आदत के अनुसार एक बार फिर झूठ बोलने और झूठा प्रचार करने में जुट गये हैं।

श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को लेकर यह काम शुरू किया है।

गौरतलब है कि आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली भाजपा सरकार पर हरे-भरे क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली लगाने का आरोप लगाया है। श्री भारद्वाज के आरोपों का जवाब देते हुए श्री सचदेवा ने शनिवार को मीडियाकर्मियों के समक्ष कुछ आंकड़े प्रस्तुत किये और कहा कि भाजपा द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए ठोस और सच्चे कार्य को देखकर आप पार्टी बौखला गई है और इसी कारण वे निराधार आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह जनता को गुमराह करने की बेतुकी कोशिश आप की हताशा को दिखाती है। उन्होंने कहा कि चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में आप अब एक झूठ पर जीने वाली पार्टी बन चुकी है, जिसका अस्तित्व केवल धोखे, गलत जानकारी और नकली आक्रोश पर टिका है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली को सच्चाई, पारदर्शिता और निडर शासन में विश्वास रखने वाली नेतृत्व की जरूरत है, न कि झूठ और ड्रामेबाज़ी से चलने वाली पार्टी की।

 

 

 

Next Post

पाकिस्तान से आए शॉर्ट टर्म वीजाधारी चिह्नित, कल से वापस भेजने की प्रक्रिया होगी तेज

Sat Apr 26 , 2025
इंदौर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. भारत सरकार के निर्देश पर शॉर्ट टर्म, मेडिकल या टूरिज्म वीजा पर आए पाकिस्तानियों को चिह्नित कर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इंदौर में भी […]

You May Like