ग्वालियर नगर निगम में बड़ा फेरबदल

ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम में कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया है।निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के जारी आदेशानुसार शैलेन्द्र चौहान उप राजस्व निरीक्षक को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ नोडल अधिकारी होर्डिंग शाखा का दायित्व सौंपा गया है तथा अनूप लिटोरिया विधि अधिकारी उपरोक्तानुसार होर्डिंग शाखा के दायित्व से मुक्त रहेगें।

इसके साथ ही सतेन्द्र भदौरिया उप राजस्व निरीक्षक को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ नोडल अधिकारी राजस्व का दायित्व सौंपा गया है तथा श्री अनूप लिटोरिया विधि अधिकारी उपरोक्तानुसार राजस्व शाखा के दायित्व से मुक्त रहेगें।
कर संग्रहकों के वार्ड हुए परिवर्तित
साथ ही सम्पत्तिकर करसंग्रहकों के कार्यों में फेरबदल किया गया है। रघुवीर सिंह गुर्जर को सम्पत्तिकर कर संग्रहक वार्ड 45, उम्मेद सिंह गुर्जर को सम्पत्तिकर करसंग्रहक वार्ड 42, धर्मेन्द्र सोनी को सम्पत्तिकर करसंग्रहक वार्ड 60 एवं संजय सिंह राजपूत को सम्पत्तिकर करसंग्रहक वार्ड 61 का दायित्व सौंपा गया है।

Next Post

नियुक्ति के बाद दतिया आए भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेंद्र

Fri Sep 25 , 2026
दतिया: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह परिहार नियुक्ति के बाद दतिया आए। रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ स्वागत जुलूस पीतांबरा पीठ पहुंचा। यहां आशुतोष तिवारी साथ रहे, जबकि मंदिर के आगे भैरव मंदिर के पास पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जुलूस में शामिल हुए। इसके बाद किला चौक पर […]

You May Like