महिला के गले से चेन झपटने वाला पकड़ाया

सीहोर। बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सोने की चेन बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को बसंती बाई पत्नी स्व. बाबूलाल गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह घर के सामने झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान स्कूटी से एक व्यक्ति आया, जिसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. उसने संतोष शर्मा का पता पूछा और महिला के गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया.

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसमें सफेद रंग की स्कूटी संदिग्ध नजर आई. वाहन मालिक से पूछताछ में पता चला कि स्कूटी उसके भाई साजिल खान उर्फ बाबू द्वारा उपयोग की जा रही थी. पुलिस ने आरोपी साजिल खान पिता मो. शकील निवासी लाल मस्जिद को भोपाल से पकड़ा. आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया. आरोपी से सोने की चेन बरामद करते हुए स्कूटी जब्त की गई.

 

Next Post

रुपए के लेन-देन को लेकर हुई थी वृद्ध की हत्या

Sun Oct 4 , 2026
सतना : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पशुपतिनाथ मंदिर के निवासी एक वृद्ध की पखवाड़े भर पहले हुई अंधी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वृद्ध द्वारा दी गई रकम को ब्याज सहित वापस लौटाने और लेन-देन से संबंधित विवाद के चलते तीनों […]

You May Like