पेट्रोल पंप हत्याकांड: आरोपी परिवार सहित फरार, पुलिस की टीमें तीन जिलों में डटी

इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर ठेकेदार अवि तोमर की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. पांच आरोपियों की पहचान होने के बाद भी वे परिवार सहित फरार हो हैं. पुलिस ने सभी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.

पुलिस के मुताबिक मामले में गुलशन यादव, डीलू लहारिया, गौरव जाट सहित दो अन्य आरोपियों को चिन्हित किया है. वारदात के बाद से सभी के घरों पर ताले लटके हैं और परिजन भी गायब हैं. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें भिंड, मुरैना और ग्वालियर में डेरा डाले हुए हैं और लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई. गुलशन यादव के भाई की हत्या के मामले में अवि तोमर आरोपी था और कुछ माह पहले ही जेल से छूटकर इंदौर आया था. बताया जा रहा है कि उसके जेल से बाहर आने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने बदला लेने की योजना बना ली थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Next Post

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अगवा व्यापारी को छुड़ाया, 4 बदमाश दबोचे

Tue May 26 , 2026
इंदौर। राऊ पुलिस ने अपहरण के एक सनसनीखेज मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में अनाज व्यापारी को सकुशल मुक्त करा लिया. पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है. वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली […]

You May Like