
भोपाल। शहर के रविंद्र भवन में आयोजित सुरीली शाम यादें धर्मेंद्र: दिल ने फिर याद किया… ने श्रोताओं को सुनहरे दौर की यादों में डुबो दिया। नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आर.एस. म्यूज़िकल ग्रुप, भोपाल ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पर फिल्माए गए सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मधुर धुनों और जीवंत गायन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की परिकल्पना एवं संयोजन कंचन एवं राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया। इस संगीतमय संध्या में श्रोताओं ने पुराने गीतों के साथ बीते दिनों की यादें ताज़ा कर भावुक पलों का आनंद लिया।
