नगर निगम ने दिसम्बर से अब तक 352 कुत्तों का किया स्टरलाइजेशन

रीवा। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या और उनसे होने वाली समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम रीवा द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. विशेष टीम शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर आवारा कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई कर रही है. दिसंबर से अब तक की प्रगति में जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 352 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया है. पकड़े गए सभी कुत्तों का सफल स्टरलाइजेशन (बधियाकरण) किया जा चुका है. साथ ही, उन्हें आवश्यक इंजेक्शन व टीकाकरण भी प्रदान किया गया है ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके. टीम प्रतिदिन शहर के अलग-अलग मोहल्लों में सक्रिय है. नागरिकों की शिकायतों और सर्वे के आधार पर आवारा कुत्तों को पकडऩे का कार्य निरंतर जारी है. अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शहर को आवारा कुत्तों के समस्या से निजात दिलाना और रेबीज जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम करने हेतु आवारा कुत्तों के स्टरलाइजेशन और टीकाकरण का यह अभियान आगे भी इसी गति से जारी रहेगा ताकि आम जनमानस सुरक्षित महसूस कर सके. निगम द्वारा स्टरलाइजेशन के माध्यम से कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने का वैज्ञानिक प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

बोर्ड परीक्षाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Tue Feb 17 , 2026
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया. उन्होंने शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा कक्ष […]

You May Like