डोंगरवाड़ा में नए सरपंच का चयन, कैलाश दायमा की 10 वोट से जीत

नर्मदापुरम। जिले के डोंगरवाड़ा ग्राम पंचायत में सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच नए सरपंच का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.दोपहर 12 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया महज एक घंटे में पूरी हो गई। इस विशेष सम्मेलन में कुल 18 में से 17 पंच मौजूद रहे. सरपंच पद के लिए कैलाश दायमा और माया बाई के बीच मुकाबला हुआ. मतदान में कैलाश दायमा को 10 वोट मिले, जबकि माया बाई को 7 वोट प्राप्त हुए. इस प्रकार कैलाश दायमा को सरपंच निर्वाचित घोषित किया गया.

चुनाव के दौरान किसी तरह के हंगामे की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायत परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जनपद पंचायत सीईओ रंजीत ताराम ने बताया कि पूर्व सरपंच माखन कीर के जिलाबदर होने के कारण यह पद रिक्त हुआ था, जिसके चलते पंचो की विशेष बैठक बुलाकर नया सरपंच चुना गया.

उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को

तत्कालीन कलेक्टर सोनिया मीना ने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर माखन कीर को एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया था.उन्हें नर्मदापुरम सहित आसपास के पांच जिलों की सीमाओ से बाहर रहने के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद सरपंच का पद खाली हो गया था.

Next Post

15 हजार वोटों से हार गयीं ममता बनर्जी

Mon May 4 , 2026
कोलकाता, 04 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयी हैं। उन्हें उनके निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15, 105 मतों से पराजित किया। इस सीट पर बीस चक्र तक मतों की गणना हुयी। जब गणना […]

You May Like