15 हजार वोटों से हार गयीं ममता बनर्जी

कोलकाता, 04 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयी हैं। उन्हें उनके निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15, 105 मतों से पराजित किया।

इस सीट पर बीस चक्र तक मतों की गणना हुयी। जब गणना शुरूआती दौर में थी तो श्री अधिकारी ने बढ़त बना ली थी लेकिन जल्दी ही ममता बनर्जी ने 16 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद उनकी बढ़त गिरती चली गयी। एक बार फिर 17वें चक्र में श्री अधिकारी ने बाजी पलट दी और करीब 550 वोटों से आगे हो गए।

इसके बाद के तीनों चक्र में उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और आखिरकार सुश्री बनर्जी को 15, 105 मतों से हरा दिया।

 

Next Post

गेहूं उपार्जन व्यवस्था दुरुस्त करने और नाव संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

Mon May 4 , 2026
हरदा। जिले में गेहूं उपार्जन की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ नर्मदा नदी के घाटों पर नाव संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और सुरक्षा में […]

You May Like