गेहूं उपार्जन व्यवस्था दुरुस्त करने और नाव संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

हरदा। जिले में गेहूं उपार्जन की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ नर्मदा नदी के घाटों पर नाव संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और सुरक्षा में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव की निरंतर उपस्थिति रहे तथा जिला स्तरीय अधिकारी नियमित निरीक्षण करें। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें न लगें और गेहूं का व्यवस्थित तौल सुनिश्चित हो। तौल कांटों की जांच और हम्मालों की पर्याप्त उपलब्धता पर भी जोर दिया गया।

नर्मदा घाटों पर नाव संचालन को लेकर कलेक्टर ने प्रत्येक नाव में पर्याप्त लाइफ जैकेट रखने और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा जनगणना, स्वच्छता सर्वेक्षण और अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

भोपाल देहात के नवागत पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने किया पदभार ग्रहण

Mon May 4 , 2026
बैरसिया। भोपाल (देहात) जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में पंकज कुुमार पांडेय द्वारा सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया , तथा जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति […]

You May Like