सड़क हादसे में करहल के दंपत्ति की मौत, बेटे से मिलने ग्वालियर आए थे


ग्वालियर: ग्वालियर में पढ़ रहे पुत्र से मिलने के बाद कार से घर वापस लौट रहे करहल के गांव अहलादपुर निवासी आर्यावर्त बैंक के मैनेजर और पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए मुरैना रवाना हो गए।कस्बा करहल के गांव अहलादपुर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में शिकोहाबाद में मकान बना कर रह रहे थे।

वह कस्बा औंछा स्थित आर्यावर्त बैंक में मैनेजर थे। उनका पुत्र ग्वालियर में पढाई कर रहा है। वह बेटे से मिलने के बाद 40 वर्षीय पत्नी सपना के साथ कार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते मे धौलपुर मुरैना मार्ग पर कार किसी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई अवनीश उर्फ़ नीटू ने बताया कि पुलिस से उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। वह लोग मुरैना के लिए रवाना हो गए हैं।

Next Post

किसानों ने किया चक्काजाम, प्रशासन ने मवेशियों को शिफ्ट करने का दिया आश्वासन

Mon Sep 15 , 2025
शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव में सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने दिनारा–पिछोर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में आवारा मवेशी घूम रहे हैं। आवार मवेशी लगातार उनकी फसलों को चौपट कर रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने […]

You May Like