किसानों ने किया चक्काजाम, प्रशासन ने मवेशियों को शिफ्ट करने का दिया आश्वासन

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव में सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने दिनारा–पिछोर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में आवारा मवेशी घूम रहे हैं। आवार मवेशी लगातार उनकी फसलों को चौपट कर रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।नायब तहसीलदार अशोक शर्मा और थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी के आश्वासन पर ग्रामीण जाम से हटने को तैयार हुए।

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मवेशियों को दूसरे स्थान पर सुरक्षित छोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रशासन वाहनों की व्यवस्था करेगा और ग्रामीण भी अपने ट्रैक्टर–ट्रॉली लगाएंगे। प्रशासन की मौजूदगी में ही इन मवेशियों को अन्य स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Next Post

शिवपुरी में खड़ी ट्रॉली में घुसी कार, बाल-बाल बचे युवक

Mon Sep 15 , 2025
शिवपुरी: कत्था मील थीम रोड पर एक रेत और सरिया से भरी खड़ी ट्रॉली में पीछे से आ रही कार जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में लदा सरिया कार का अगला शीशा चीरते हुए अंदर तक घुस गया। हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे […]

You May Like