शिवपुरी में खड़ी ट्रॉली में घुसी कार, बाल-बाल बचे युवक

शिवपुरी: कत्था मील थीम रोड पर एक रेत और सरिया से भरी खड़ी ट्रॉली में पीछे से आ रही कार जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में लदा सरिया कार का अगला शीशा चीरते हुए अंदर तक घुस गया। हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे जो सुरक्षित बच निकले।

एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत और सरिया लेकर कठमई की ओर जा रही थी। रास्ते में ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो गया, जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर जैक लगाकर ट्रैक्टर लेकर टायर ठीक कराने चला गया। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार शिफ्ट कार ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में सवार दोनों युवक घबरा गए और कार वहीं छोड़कर भाग गए।

Next Post

सीवर पाइप लाइन डालने के बाद मरम्मत का कार्य करना भूल गई एजेंसी

Mon Sep 15 , 2025
रीवा:शहर में सीवर पाइप लाइन डालने वाली सहज एजेंसी की मनमानी से शहरवासी परेशान है. गढ्डा खोदने वाली एजेंसी पाटना ही भूल गई. इससे जहा आवागमन बाधित हो रहा है वही पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है. कई जगह पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किया गया है, जिसके चलते लोगो […]

You May Like