नर्मदा में कार्तिक स्नान करने आए दो नाबालिग डूबे

नरसिंहपुर। नर्मदा नदी के बरमान घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आए दो नाबालिग गहराई में जाकर डूब गए। युवकों को डूबते देख आसपास नहा रहे लोगों ने शोर मचाया। खबर मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होने दोनों की तलाश शुरु कर दी है। हादसे के बाद चहल-पहल के बीच सन्नाटा छा गया। पुलिस के अनुसार ग्राम केरपानी निवासी राजभोज पिता नारायण गौड़ उम्र 13 वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर परिवार के साथ नर्मदा नदी के बरमान घाट पर स्नान करने के लिए आया था। नहाते नहाते राज गहराई में चला गया, जिससे वह सम्हल नहीं पाया और डूब गया। राज को डूबते देख लोगों ने शोर मचाया। जिसपर कुछ लोगों ने तैरते हुए तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसी तरह गाडरवारा निवासी मोहित पिता संतोष सोनी 15 वर्ष ककरा घाट पर स्नान करते वक्त गहराई में जाकर डूब गया। खबर मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और दोनों नाबालिगों की तलाश शुरु कर दी है।

Next Post

शिवना नदी घाट पर हजारों महिलाओं ने किया दीपदान

Wed Nov 5 , 2025
मंदसौर। कार्तिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार शाम भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पवित्र घाट पर भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जब हजारों महिलाओं ने शिवना नदी में दीप प्रवाहित कर अपने आराध्य भगवान पशुपतिनाथ से […]

You May Like