कुंभराज में दहशत: दुकानदारों से हफ्ता वसूली और व्यापारियों पर हमले से जनता में आक्रोश

गुना:कुंभराज एक और जहां जिले की पुलिस कप्तान हीतिका बसल जिले को अपराध मुक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर कुछ नगर के कथित अपराधी पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं एक और नई अपराधिक गैंग का नगर में भय और आतंक पिछले दो वर्षों से जनता के सामने आ रहा है यह की छोटे दुकानदार और गरीब लोग इनके आतंक के चलते रिपोर्ट करने से कतराते हैं जन चर्चा में ऐसे कई मामले आए जो इनके भय के कारण पुलिस तक नहीं पहुंच पाए आम जनता में इतना भय व्याप्त है कि लोग इनकी रिपोर्ट करने से कतराने लगे हैं इसी गेंद द्वारा नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ 2 वर्ष पूर्व लूटपाट करने के उद्देश्य से गोल मंडल पर प्राण घातक हमला किया गया था.

ऐसी कई घटनाएं इन आरोपियों द्वारा गठित की जा रही है जिसमें मारपीट एवं जानमाल की धमकी देकर नगर में छोटे दुकानदारों से लगातार हफ्ता वसूली की जा रही है भय और आतंक के बल पर लोगों को डरा धमका कर हफ्ता वसूली की जा रही है एक महापूर्वक इन पर जबरिया वसूली का मुकदमा दर्ज किया गया था हाल ही में बीती शुक्रवार की शाम को इसी गेग द्वारा अज्ञात कारणों के चलते रोहित पुत्र हल्कू राम उम्र 25 वर्ष पर प्राण घातक हमला कर दिया गया जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 एवं अन्य धाराओं में हत्या के प्रयास कइम में की गई जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है.

शेष की तलाश जारी है उक्त घटनाओं को लेकर जनता में रोष व्याप्त है बाजार बंद करने का आवाहन भी किया गया लेकिन प्रशासन की समझाइस पर बाजार बापस खोल दिया गया इस मौके पर एसडीएम रवि मालवीय एसडीओपी मनोज झा तहसीलदार कमल मंडेलिया थाना प्रभारी पंकज त्यागी सहित मृगवास एवं चाचौड़ा थाना प्रभारी के साथ एत याद के तौर पर पुलिस बल बुलाकर चिन्हित स्थानों पर तैनात कर दिया गया है जनता ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर उक्त अधिकारियों ने बड़ी से बड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए

Next Post

खनिज माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार वाहन जप्त

Sun May 31 , 2026
सिंगरौली : जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आज शनिवार की सुबह विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर रेत और बोल्डर का अवैध परिवहन करते चार वाहनों को […]

You May Like