महापौर द्वारा आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर निरीक्षण

इंदौर: आगामी सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर की यातायात एवं आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज निर्माणाधीन एम.आर.-04 रोड एवं एम.आर.-12 रोड के विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अहिल्या आश्रम स्कूल से भागीरथपुरा होते हुए आईएसबीटी एम.आर.-10 तक निर्माणाधीन संपूर्ण एम.आर.-04 रोड परियोजना का जायजा लिया। इस मार्ग के निर्माण से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगा, साथ ही आगामी सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Next Post

18 वर्षीय युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Wed Jun 3 , 2026
दमोह:अज्ञात कारणों के चलते 18 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अन्नु पिता गोपाल पटेल उम्र करीब 18 वर्ष, […]

You May Like