ग्वालियर: मुरार सी.पी. कालोनी में शहर के बड़े शक्कर व्यापारी राहुल गुप्ता के बेटे को किडनेप किये जाने के बाद शहर की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश द्वारों की नाकाबंदी की है। आईजी अरविंद सक्सेना ने अपह्त बच्चे की सूचना देने पर तीस हजार का इनाम घोषित किया है।
कैट के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं यूथविंग के प्रदेश प्रभारी आकाश जैन ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर चर्चा कर बच्चे को शीघ्र बरामद करने की मांग की है। संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल कैट पदाधिकारियों के साथ राहुल गुप्ता के निवास पर गये और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। कैट ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय ।
