
दमोह। घर में काम करते समय करंट लगने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीता नगर निवासी दुर्गेश पिता संतोष खंगार, उम्र 25 वर्ष घर में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी के प्रधान आरक्षक विजय तोमर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
