मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 39 लोगों की हुई जांच

सतना:मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के निर्देशन एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निगरानी में जाग्रति युवा मंच समिति, टी.आई. सतना द्वारा उतैली क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन यादव धर्म कांटा के पास, 7 मैरिज गार्डन, उतैली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान कुल 39 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा आवश्यकतानुसार उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा।

शिविर में आईसीटीसी काउंसलर नीरज सिंह तिवारी, ओएसटी जिला सलाहकार अभिषेक सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति पाण्डेय एवं ओआरडब्ल्यू पीयर की सक्रिय सहभागिता रही।

Next Post

बिरला ने संसद में रचनात्मक संवाद और सहयोग की अपील की

Mon Jul 20 , 2026
नयी दिल्ली 20 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद का मानसून सत्र सकारात्मक माहौल में जनहित और राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण निर्णयों की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है। श्री बिरला ने सत्र शुरू होने से पहले आज एक्स पर कहा “देवराज इन्द्र के आशीर्वाद स्वरूप आज […]

You May Like