जबलपुर:क्राइम ब्रांच ने भेड़ाघाट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। थाना प्रभारी भेड़ाघाट कमलेश चौरिया ने बताया कि भेड़ाघाट चौराहा के पास पुलिया के नीचे क्राइम ब्रांच और थाना भेड़ाघाट की संयुक्त टीम ने दबिश दो शक्ति साहू (36) निवासी झिन्ना मीरगंज को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास मौजूद पॉलीथीन से 149 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ इसके अलावा आरोपी की जेब से 2,420 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
Next Post
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.11 लाख ठगे
Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर: घर बैठे मोटी कमाई का लालच एक बार फिर एक युवक के लिए भारी पड़ गया। तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर 1 लाख 11 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर […]
