जबलपुर: घर बैठे मोटी कमाई का लालच एक बार फिर एक युवक के लिए भारी पड़ गया। तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर 1 लाख 11 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरिपुर सांगली महाराष्ट्र निवासी वेंकटेश सिद्राम (30) वर्तमान में तिलवारा के काल भैरव मंदिर, सगड़ा के पास रह रहा हैं।
टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का एक विज्ञापन उसने देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर जब उन्होंने संपर्क किया, तो दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने उन्हें काम देने का झांसा दिया। ठग ने पीडि़त को अपनी बातों में फंसाकर भीम ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया समझाई। इसी दौरान आरोपी ने बड़ी चालाकी से वेंकटेश के कर्नाटक बैंक और फेडरल बैंक के खातों से कुल 1,11,800 रुपये निकाल लिए। जब पीडि़त को मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज मिला और उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी, तो जालसाज ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया।
बुजुर्ग के खाते से भी निकले 25 हजार
सागर कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग के खाते से भी 25 हजार रूपए निकाल लिए गए। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि चंदू लाल मोची 65 वर्ष निवसी सागर कॉलोनी ने शिकायत की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके यूनियन बैंक खात से 6 बार में 25 हजार 574 रूपये निकालत हुये धोखाधडी की है
