ग्वालियर: बिलौआ थाना क्षेत्र के खिड़की मोहल्ले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
फरियादिया नेत्रा शर्मा (32) निवासी खिड़की मोहल्ला बिलौआ ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त की रात करीब 8 बजे रजनी शर्मा और सोनू मिश्रा ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं सहित पूर्व की भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अनुरूप मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक जितेंद्र सक्सैना कर रहे हैं।
