ग्वालियर: भितरवार थाना क्षेत्र में खेत के पास एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-11 भितरवार निवासी महादेवी किरार (55) ने शिकायत दर्ज कराई कि 1 अगस्त को सुनमान वाले खेत के पास देवेंद्र किरार और जितेंद्र किरार ने उसके साथ अश्लील गालियां दीं, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक संजेश सिंह भदौरिया को सौंपी है।
