नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई ऊर्जा परियोजनाओं में सैकड़ों मजदूर अचानक फंस गए थे। हादसे के 9 दिन बाद त्रिशूली 3A प्रोजेक्ट से एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर फंसे और भी लोगों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे रेस्क्यू टीमों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
