MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून अब पूरी रफ्तार में है… और आने वाले 24 से 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह और सागर समेत कई जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, उज्जैन सहित 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बारिश का असर अब ज़मीन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ घंटों में 20 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे कई नदियां और नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

बालाघाट और महाराष्ट्र की सीमा पर बहने वाली बाघ नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया। तेज बहाव की चपेट में आने से दो बड़े वाहन नदी में बह गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Next Post

दमोह: सहकार से समृद्धि विषय पर राजलवारी में दुग्ध सहकारी कार्यक्रम आयोजित

Mon Jul 6 , 2026
दमोह, जन जागरण सहकारी सप्ताह 2026 के अंतर्गत बुंदेलखंड सहकारी दुग्ध संघ सागर के तत्वावधान में “सहकार से समृद्धि, विकसित मध्य प्रदेश” विषय पर कार्यक्रम प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, राजलवारी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच भरत पटेल थे। अध्यक्षता जिला प्रबंधक दुग्ध शीत केंद्र […]

You May Like