काबुल, 25 नवंबर (वार्ता) अफ़गानिस्तान के पूर्वी इलाके में पाकिस्तानी वायु सेना की बमबारी में दस अफ़गानी नागरिक मारे गये और चार अन्य घायल हो गये। अफ़गान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान ने साेमवार आधी रात को खोस्त प्रांत के गुरबुज़ ज़िले में बमबारी की । इसमें पांच बच्चों, चार बच्चियों और एक महिला की मौत हो गयी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना ने सोमवार रात कुनार और पक्तिका प्रांतों पर भी हवाई हमले किये जिसमें चार नागरिक घायल हो गए। हाल ही में पाकिस्तानी और अफ़गान सेनाओं के बीच सीमा पर झड़पें हुयी थी।
Next Post
रूस के साथ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने के लिए है तैयार चीन
Tue Nov 25 , 2025
बीजिंग, 25 नवंबर (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि उनका देश रूस के के साथ व्यापक ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने के लिए तैयार है। चीनी राष्ट्रपति ने राजधानी बीजिंग में चल रहे सातवें चीन-रूस ऊर्जा व्यापार फोरम के प्रतिभागियों को टेलीग्राम के माध्यम से यह […]

You May Like
-
2 years ago
पलक झपकते ही पार कर देते थे टूव्हीलर
-
4 months ago
रफ्तार का कहर: सडक़ हादसों में पांच की मौत
