सीहोर। आर्य समाज एवं जिला आर्यवीर दल व आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में 251 परिवारों में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. घर घर यज्ञ-घर-घर यज्ञ अभियान का जिला स्तरीय समारोह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ, वेदमंत्रों के उच्चारण एवं ओम ध्वजा फहराकर किया गया. कार्यक्रम में संतोष सिंह आर्य, पुष्प लता राठौड़, पं. हरिओम सरल, दिलीप आर्य, विजय राठौर, विजय कुलश्रेष्ठ, हेमंत कुशवाह, विनीत शर्मा, अंकित राठौर, वीरभान सिंह भारती, घनश्याम प्रजापति, हेमराज प्रजापति, हर्ष राठौर, रेखा कुशवाह, सीमा भदौरिया, श्याम विश्वकर्मा, सूरज भारती, सुमन आर्य सुदर्शन राठौर, अमित राठौर, मनीष राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे.
आर्य समाज का घर घर यज्ञ-हर घर यज्ञ अभियान जारी
