तीन बदमाश किए गए तड़ीपार

जबलपुर: तीन आदतन अपराधियों को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की अनुशंसा पर जिला बदर कर दिया है। जिन्हें तड़ीपार किया गया है उसमें कुलियाना मोहल्ला मदन महल निवासी राकेश झारिया 36 वर्ष, बापू कॉलोनी लटकारी का पड़ाव निवासी संकेत राठौर 22 वर्ष एवं बरगी बायपास रोड थाना बरगी निवासी संजय उर्फ छोटू माली उम्र 33 वर्ष शामिल है।

तीनों अपराधियों को तीन-तीन माह की अवधि के लिए जिले से निष्काशित किया गया है। इस दौरान ये जबलपुर सहित इससे लगे मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, दमोह एवं उमरिया जिलों की राजस्व सीमा में भी प्रवेश और निवास नहीं कर सकेंगे। जिला बदर किये गये तीनों आदतन अपराधियों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, हत्या, जुआं सट्टा खिलाने, अवैध वसूली करने, बलवा करने, शराब का अवैध विक्रय करने जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

Next Post

जबलपुर के इतिहास में हुई सबसे बड़ी डकैती के लिए जाना जायेगा 2025

Thu Dec 4 , 2025
जबलपुर: डकैत बीते सालों की तरह इस साल भी पुलिस के लिए चुनौती बने रहै। पुराने आकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाएं तो सन् 2015 से 2023 तक पड़ी डकैतियां पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पुलिस पर डकैतों को पकडऩे में फिसड्डी होने का दाग लगता रहा। 2024 में पुलिस […]

You May Like